सफर के दौरान खाने-पीने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है यह 'ग्रीन स्मूदी'

सफर के दौरान खाने-पीने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है यह 'ग्रीन स्मूदी'

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं लोगों को पैसे कमाने के चक्कर में भागना-दौड़ना पड़ता भी है। इसलिए लोगों की जिंदगी अधिकतर सफर में ही रहती हैं। ऐसे में अपने आपको कैसे फिट और तंदुरूस्त रखें ये बड़ा सवाल है। क्योंकि लगातार सफर करने की वजह से हमें कमजोरी हो जाती है और कई बार तो चक्कर आने लगते हैं। ऐसी स्थिति में हम आपको बताएंगे कि कैसे अपने आपको एनर्जीफुल रखें।

पढ़ें- बदलते मौसम के साथ गर्म पानी का करें सेवन, जानें क्या फायदा होगा

आज हम आपको ग्रीन अप एनगो स्मूदी के बारे में बता रहे हैं जो वजन कम करने वाली स्मूदी से पूरी तरह अलग है। यह टेस्टी पेय पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें चीनी कम है साथ ही इसमें कोई जंक इंग्रीडेंट भी मौजूद नहीं है।

आप जब भी ट्रेवल करें तो अपने साथ ग्रीन अप एनगो स्मूदी ले जाएं। ये स्मूदी ट्रेवल के दौरान हवाई अड्डे पर मिलने वाली स्मूदी की तुलना में अधिक सस्ती और स्वास्थ्यवर्धक है। फाइबर, प्रोटीन और हेल्थ के लिए उपयुक्त वसा से भरपूर स्मूदी भूख को संतुष्ट करती है साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है। ये स्मीदी वजन कम करने में भी मददगार है। 

कैसे तैयार करें।

ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर लें और उसमें ग्रीक दही, खीरा, अंगूर, कद्दू के बीज, लाल सेब, पालक, और बर्फ डालकर अच्छे से चलाएं। स्मूदी को तब तक ब्लेंड करें जब तक उसका गाढ़ा पेस्ट नहीं बन जाएं। अपनी रूचि के मुताबिक स्मूदी को आप पतला और गाढ़ा बना सकते हैं। आपकी टेस्टी स्मूदी ट्रेवल के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें-

इन आयुर्वेदिक उपायों से कहें शरीर में पड़े सफेद दागों को अलविदा

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।